{"_id":"5e136b2d8ebc3e881d0f9fec","slug":"teacher-eligibility-test-to-be-held-at-23-centers-tomorrow-sultanpur-news-lko5016607184","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में सभी 23 केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। आठ जनवरी को होने वाली परीक्षा नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण हो, इसके लिए प्रशासन ने फुल प्रूफ व्यवस्था की है। जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 14,326 व उच्च प्राथमिक स्तर पर 6,283 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसके लिए जिले के 23 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। पांच राजकीय इंटर कॉलेज, चार सहायता प्राप्त महाविद्यालय व 14 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक विभागीय पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा, जो परीक्षा की स्थिति पर निगाह रखेगा। पर्यवेक्षकों की तैनाती खंड शिक्षाधिकारी व राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों में से की जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं पहली पाली में 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व दूसरी पाली में 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। सभी पांच उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे और अपने क्षेत्रों में मौजूद विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे।
टीईटी परीक्षा की निगरानी के लिए तीन सचल दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक सचल दल के साथ चार-चार शिक्षकों को बतौर सदस्य नामित किया गया है। इसमें पहले दल का नेतृत्व डायट प्राचार्य करेंगे। दूसरे दल का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। तीसरे सचल दल का जिम्मा बीएसए को सौंपा गया है। सचल दलों को शिक्षक पात्रता परीक्षा के केंद्रों का सघन निरीक्षण करने का दायित्व सौंपा गया है।
पहले यूपी टीईटी परीक्षा 22 दिसंबर को निर्धारित की गई थी लेकिन सीएए के बाद उपजे विवाद की वजह से परीक्षा टाल दी गई थी। परीक्षा के लिए ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र आ चुके थे, जिसे कड़ी सुरक्षा में कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने लंभुआ एसडीएम विधेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है। इनके साथ डीआईओएस नरेंद्र देव भी परीक्षा तिथि को प्रथम पाली में प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सुबह छह बजे रिसीव कराएंगे।
दूसरी पाली के सील्ड पैकेट साढ़े 10 बजे उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के बाद उसी तिथि को प्रयोग की गई ओएमआर शीट के पैकेट परीक्षा केंद्रों से प्राप्त कर पुन: कोषागार के डबल लॉक में जमा कराए जाएंगे।
परीक्षा संपन्न होने के बाद नामित मजिस्ट्रेट व डीआईओएस की निगरानी में कोषागार के डबल लॉक से सील्ड ओएमआर शीट के पैकेटों को निकाला जाएगा और परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।
यूपी टीईटी परीक्षा में लगे कार्मिकों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए लगभग 20 लाख रुपये खर्च होंगे। परीक्षा के बाद सभी कार्मिकों को तुरंत पारिश्रमिक दे दिया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षक समेत अन्य कर्मियों को पारिश्रमिक देने के लिए संबंधित विद्यालयों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। बेसकि शिक्षा विभाग से भी 150 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है।
यूपी टीईटी परीक्षा के मद्देनजर सभी माध्यमिक विद्यालयों को आठ जनवरी को बंद रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय व शासन ने माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा को देखते हुए बंद रखने को कहा है। जिले के 23 केंद्रों में से 19 परीक्षा केंद्र माध्यमिक विद्यालयों को ही बनाया गया है। साथ ही अन्य माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा के लिए लगाई गई है।