फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   TANDER IN NAGAR PALIKA

नगर पालिका में कराए गए टेंडर की होगी जांच

Tue, 07 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
TANDER IN NAGAR PALIKA
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद नियम विरुद्घ टेंडर कराने के आरोप में फिर घिर गई है। मंगलवार को सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायतों की सुनवाई के दौरान 27 के निस्तारण का दावा किया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दिवस में नगर पालिका के सभासद अजय ने नगर पालिका में अवैध ढंग से टेंडर कराने की शिकायत डीएम से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम वित्त को जांच का निर्देश दिया है। भूमि पर अवैध कब्जे के मामले आने पर डीएम ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

ग्राम नौगवां रायतासी थाना कुड़वार के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। अधिकारियों को तालाब, चरागाह, खलिहान, ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने को कहा गया। सुनवाई के दौरान दिवस में राजस्व, विकास, पुलिस, समाज कल्याण, विद्युत वितरण समेत अन्य विभागों की 202 शिकायतें आईं। 27 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष को समय से निस्तारण का निर्देश डीएम ने संबंधित को दिया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed