फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Swat arrested five miscreants in encounter

स्वाट टीम ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Swat arrested five miscreants in encounter
सुल्तानपुर। व्यापारियों को कम कीमत पर सामान बेचने का झांसा देकर फंसाने वाले बदमाशों से स्वॉट टीम की रविवार की रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान स्वॉट टीम ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर एक एसयूवी व तीन असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों का जाल कई जिलों में फेला हुआ है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के सर्विलांस/स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह को रविवार की रात सूचना मिली कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक एसयूवी पर सवार बदमाश किसी को लूटने वाले हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्वॉट टीम प्रभारी ने इसकी सूचना एसपी हिमांशु कुमार को दी। एसपी के आदेश पर स्वॉट टीम और गोसाईगंज थाने की पुलिस ने इनायतपुर सुदनापुर मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वॉट टीम ने एक एसयूवी को रोका तो उस पर सवार बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले से सतर्क स्वॉट और पुलिस की टीम ने एसयूवी पर सवार लोगों को घेर कर दबोच लिया। वाहन पर सवार सभी पांच लोगों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान तीन तमंचा और 42 हजार पांच सौ रुपये भी बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रतीक उर्फ चंचल सिंह निवासी अकोडियास विमल उर्फ दुर्गेश श्रीवास्तव निवासी अहिना, विपिन उर्फ लकी यादव निवासी रोर, सुरेश सिंह निवासी अंतपुर और मोहम्मद इश्तियाक निवासी कौली का पुरवा थाना मानधाता जिला प्रतापगढ के रूप में की गई है।

आरोपी आस-पास जिलों के व्यापारियों को कम कीमत पर सामान बेचने का लालच देते थे और जब व्यापारी उनके झांसे में आकर उनके बताए स्थान पर पहुंचता था तो उसे लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed