फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   suspended

कंपोजिट ग्रांट में घपले के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
suspended
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि में घपले के आरोप में प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षाधिकारी ने पांच मई को प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय में कई वर्ष से कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से कोई काम नहीं कराया गया लेकिन धनराशि आहरित हुई। स्पोर्ट्स ग्रांट में भी अनियमितता पाई गई। प्रसाधन में टाइल्स नहीं लगी थी। प्रेरणा तालिका में बच्चों की मैपिंग नहीं की गई थी। रिमेडियल क्लासेज संचालित नहीं पाए गए। क्यूआर कोड के बारे में प्रधानाध्यापक को कोई जानकारी नहीं थी। प्रधानाध्यापक की ओर से 30 अप्रैल 2022 के बाद शिक्षक डायरी भी नहीं भरी गई थी। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता खराब पाई गई। कक्षा तीन के बच्चे हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाए।
विज्ञापन

नामांकन के लिए प्रधानाध्यापक की ओर से सार्थक प्रयास भी नहीं दिखा। हाउस होल्ड सर्वे का कार्य भी नहीं हुआ मिला। खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति पर बीएसए दीवान सिंह यादव ने प्रधानाध्यापक शिवसहाय पांडेय को निलंबित करते हुए बल्दीराय ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्घ कर दिया है। बल्दीराय खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed