फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Supply system derailed, residents in distress

Sultanpur News: बेपटरी हुई आपूर्ति व्यवस्था, शहरवासी बेहाल

Thu, 02 May 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Supply system derailed, residents in distress
सुल्तानपुर। गर्मी बढ़ते ही शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। मंगलवार रात और बुधवार पूरे दिन बिजली किस्तों में मिलती रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में शहरवासी बेहाल दिखे।
विज्ञापन

केएनआई उपकेंद्र से शहर के शिवाजी नगर, रामनगर, विनोवापुरी व हथियानाला मोहल्ले की आपूर्ति मंगलवार शाम साढ़े सात बजे बाधित हो गई। मोहल्ले के अंकित श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्र व सुरेंद्र कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया। रात करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच करीब साढ़े चार घंटे 15 हजार की आबादी को परेशानी हुई।
विज्ञापन

डाकखाना उपकेंद्र से घरहां को आपूर्ति की जाती है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे घरहा के पास केबल बॉक्स डैमेज हो गया। इसका असर शहर में भी रहा। सुबह से शाम तक कई राउंड में 30 मिनट, 45 मिनट, 50 मिनट व एक घंटे तक की कटौती की गई। दोपहर एक बजे घरहां का केबल-बॉक्स दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। वहीं मंगलवार की रात बढ़ैयावीर मोहल्ले में भी ट्रिपिंग की समस्या बरकरार रही। पूरी रात मोहल्ले के लोग सो नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि शहर से सटे घरहां में केबल-बॉक्स डैमेज होने से डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति दो घंटे ठप रही। वहीं बुधवार को भी बढ़ैयावीर मोहल्ले में नया केबल बिछाने का काम चल रहा था। इस वजह से बीच-बीच में कटौती की गई। बताया कि बृहस्पतिवार को दरियापुर उपकेंद्र में ट्रांसफॉर्मर पैनल का काम किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।

लोलेपुर उपकेंद्र से संचालित पखरौली ईस्ट फीडर की लाइन का जर्जर तार बुधवार सुबह नौ बजे परऊपुर गांव के पास टूटकर गिर गया। संयोग ठीक था कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने तार को जोड़कर तीन घंटे बाद लाइन को चालू किया। अवर अभियंता आरपी मौर्य ने बताया कि टूटे तार को जोड़ने के लिए कर्मियों को भेजा गया। तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed