फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sunshine does not come out the next day, cold increases

दूसरे दिन नहीं निकली धूप, ठंड ने किया बेहाल

Fri, 15 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sunshine does not come out the next day, cold increases
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे से लोगों को आवाजाही में मुश्किल हुई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही। शाम होने पर फिर ठंड बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने, औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने व पछुआ हवा सामान्य गति से चलने की संभावना जताई है। अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 100-88 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ की गति 3.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed