{"_id":"586bd5054f1c1ba709159481","slug":"sunlight-gave-relief-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन धूप के साथ खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन धूप के साथ खिले चेहरे
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने लिया मौसम का आनंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में हो रही कड़ाके की ठंड से मंगलवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम के बदले रुख से पांचवें दिन दोपहर में धूप निकल आई। सुबह आसमान में छाए घने कोहरे व धुंध से आवागमन बाधित रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर तक आसमान में धुंध रहने से लोग ठंड से परेशान रहे। दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे मौसम का मिजाज बदलने से आसमान में छाई धुंध साफ हो गई और पांचवें दिन धूप निकल आई। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। जगह-जगह एकट्ठा होकर लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
शाम तक धूप रहने से अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। शाम होते ही गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन