फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill started functioning after 30 hours, farmers got relief

Sultanpur News: 30 घंटे बाद चली चीनी मिल, किसानों ने मिली राहत

Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill started functioning after 30 hours, farmers got relief
चीनी मिल परिसर में डंप पड़ा गन्ना। 
द्वारिकागंज। इंजीनियरों ने कड़ी मशक्कत के बाद टरबाइन की खराब बेयरिंग की मरम्मत कर बृहस्पतिवार को चीनी मिल चालू कर दी। गन्ने की पेराई के दौरान बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे टरबाइन की बेयरिंग टूटने से मिल ठप हो गई थी। करीब 30 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे मिल में गन्ने की पेराई फिर शुरू हो सकी।
विज्ञापन

इससे यार्ड में हजारों क्विंटल गन्ना डंप हो गया था। इसके बावजूद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना लेकर मिल पहुंचते रहे। गन्ना किसान विनय वर्मा, गया प्रसाद वर्मा, मनोज वर्मा, सोनू सिंह, राजेंद्र वर्मा आदि किसानों की ट्रॉलियां यार्ड में ही फंसी रहीं। दूर-दराज से आए किसान रात भर मिल में तौल शुरू होने का इंतजार करते रहे। पेराई शुरू होने के बाद गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली। मिल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तकनीकी टीम ने खामी दुरुस्त कर दी है। मिल का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed