फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students showed their strength in Lalitotsav

Sultanpur News: ललितोत्सव में छात्रों ने दिखाया दम

Sun, 06 Apr 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in Lalitotsav
कमला नेहरू संस्थान में आयोजित ललितोत्सव कार्यक्रम में प्रदर्शन करते कलाकार।
सुल्तानपुर। कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में शनिवार को संकाय स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ललितोत्सव का आयोजन किया गया। सभी संकायों के प्रतिभागियों ने समूह व एकल नृत्य, गायन, एकांकी व गजल की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कृषि संकाय की श्रेया समूह का पीहू नृत्य, कला संकाय का शिव स्तुति नृत्य, वाणिज्य संकाय के नंदिनी समूह का झूमर नृत्य, विज्ञान संकाय के संदीप समूह व अन्य का राजस्थानी नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। संस्थान के सात संकायों के लगभग 150 कलाकारों ने बहुरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निर्णायक प्रो.वाईबी सिंह, डॉ. सुनिता राय, डॉ. पवन कुमार रावत व डॉ. बनवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कला संकाय के विद्यार्थियों को अव्वल घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान संकाय के कलाकार दूसरे व कृषि संकाय के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने अव्वल प्रदर्शन करने वाले समूहों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सांस्कृतिक गतिविधि समिति के समन्वयक प्रो. राधेश्याम सिंह, पुलकित सिंह, प्रो. प्रतिमा सिंह, वंदना सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अर्चना यादव. डॉ. हफीज, डॉ. आरपी मिश्र, डॉ. नवीन विक्रम सिंह, डॉ. नीरज सिंह. डॉ. कंचन, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed