फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students' presentations

सुल्तानपुर: वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा

Sun, 12 Feb 2023 05:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:04 AM IST
विज्ञापन
Students' presentations
कॉलेज के वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बल्दीराय स्थित राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज का 22वां वार्षिक उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ नाटक की खूब सराहना हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक अबरार अहमद ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटिका, प्रार्थना, स्वागत गीत, पर्यावरण गीत के साथ अन्य कार्यक्रम पेश किए। सरस्वती वंदना में शिवानी पांडेय, स्नेहा यादव, साक्षी यादव, सरिता व प्रज्ञा सिंह ने वाहवाही लूटी। मुस्कान विश्वकर्मा ने धड़के हर दम बेटा खातिर माई के कलेजा... गीत प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कलश शर्मा व अनन्या शर्मा ने राधा तेरी चुनरी पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंधेर नगरी चौपट राजा नाटक का मंचन खासा लोकप्रिय रहा। नाट्य मंचन में आदर्श शर्मा, गोलू शर्मा, पंकज, अंकित चौहान, वीरेंद्र, दीपक, रामकृष्ण, अनुज और श्रेयांश शामिल हुए। कार्यक्रम को डॉ. अनिल कुमार शर्मा, इं. जितेंद्र मोहन शर्मा और डॉ. विजेंद्र विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरे मुक्तक मेरे गीत’ का विमोचन
विंदेश्वरीगंज। राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज के 22वें वार्षिक उत्सव पर शनिवार को एसडीएम बल्दीराय महेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार बल्दीराय घनश्याम भारतीय, अवधेश त्रिपाठी, पुष्कर सुल्तानपुरी ने कवि कर्मराज शर्मा तुकांत के काव्य संग्रह ‘मेरे मुक्तक मेरे गीत’ पुस्तक का विमोचन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed