Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students made aware about the dangers of superstition

Sultanpur News: अंधविश्वास के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक

Mon, 23 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students made aware about the dangers of superstition
 जिला विज्ञान क्लब की निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों के साथ अति​थि।
सुल्तानपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अर्जुन यादव ने प्रथम, अपर्णा श्रीवास्तव ने द्वितीय और राज कनौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराज राम प्रपन्नाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अंधविश्वास समाज के लिए घातक बुराई है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


महाराज राम प्रपन्नाचार्य ने विभिन्न धर्मों में वैज्ञानिक तथ्यों के विश्लेषण पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ धर्म के मार्ग पर चलने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधक एचडी राम ने कहा कि अध्ययन और सही जानकारी के माध्यम से विश्वास को मजबूत करने के साथ अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कर रहे शैलेंद्र चतुर्वेदी ने नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर देश को विकसित बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंत में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed