{"_id":"5e4c1c638ebc3ef26d63fb40","slug":"student-dies-after-being-struck-by-high-tension-wire-on-the-way-sultanpur-news-lko5092802178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्त को हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए उसके घर जा रहा एक छात्र मंगलवार की सुबह रास्ते में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बाइक सवार छात्र वाहन समेत जलने लगा। तेज आवाज सुनकर जब तक ग्रामीणों मौके पर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। बाइक भी पूरी तरह से जल गई थी।
छात्र की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम व सीओ के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पोकलैंड चालक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही एसडीएम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण इकाई की भी जांच का आदेश दिया है।
अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के कुर्रा डडवा गांव निवासी राम सिंगार यादव का बेटा विनोद कुमार यादव (17) जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी में स्थित राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। विनोद कुमार की राज मांटेसरी इंटर कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र गौरव मिश्र पुत्र संतोष मिश्र निवासी सारंगपुर कोतवाली जयसिंहपुर के साथ दोस्ती थी।
विज्ञापन
गौरव का पलिया इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र था। गौरव ने विनोद से मंगलवार की सुबह उसे पलिया इंटर कॉलेज में परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से पहुंचाने की बात कही थी। मंगलवार की सुबह पांच बजे विनोद अपने दोस्त को परीक्षा दिलाने के लिए उसके घर बाइक से जा रहा था।
रास्ते में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बैथू गांव के रास्ते में एक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा था। जैसे ही विनोद बाइक से रास्ते से गुजरा तार की चपेट में आ गया। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था और विनोद बाइक के साथ ही धू-धूकर जलने लगा। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विनोद की जलकर मौत हो चुकी थी।
विनोद की मौत की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सोमवार की रात एक पोकलैंड मशीन से तालाब की खुदाई की जा रही थी। पोकलैंड की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। उसे न तो पोकलैंड मशीन के चालक ने बनाया और ही किसी को सूचना दी।
ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम जयसिंहपुर राम अवतार, सीओ दलबीर सिंह, कोतवाल भूपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने तत्काल पोकलैंड चालक व उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद एसडीएम ने कहा कि जानकारी मिली है कि पोकलैंड मशीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगाई गई है वह मशीन गांव में तालाब की खुदाई करने कैसे पहुंची।
इसकी वजह जानने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस की निर्माण इकाई की भी जांच की जाएगी। एसडीएम व सीओ के समझाने और केस दर्ज कराने के आदेश के बाद लोग शांत हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राम सिंगार यादव की तहरीर पर पोकलैंड चालक, पोकलैंड मशीन के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।