फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   student died due to electrocution

Sultanpur News: खेत की बाड़ के करंट से प्रतियोगी छात्र की मौत

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
student died due to electrocution
चांदा (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र चांदा के ईशीपुर गांव में एक प्रतियोगी छात्र की खेत की बाड़ का करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ईशीपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



ईशीपुर गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक खेत में खरगूपुर निवासी अजय निषाद (24) का शव देखा। जानकारी होते ही अजय का बड़ा भाई राजकुमार भी वहां पहुंच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी। राजकुमार ने बताया कि अजय प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।
विज्ञापन



पुलिस तहरीर देकर राजकुमार ने कहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे किसी का फोन आने पर अजय बाइक से निकला था और रात में उससे संपर्क नहीं हो सका। बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। आरोप है कि जिस खेत में शव मिला है, वह गौरीशंकर शर्मा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकुमार का आरोप है कि जिस समय वह शव के पास पहुंचा, उस वक्त गौरीशंकर का बेटा हरीशंकर खेत की बाड़ से बिजली के तार हटा रहा था। राजकुमार ने इसी बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से अजय की मौत की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हरीशंकर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।








बुझ गया परिवार की उम्मीदों का दीया
अजय के पिता राम निषाद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई राजकुमार बिजली का काम करता है। अजय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि अजय अच्छी नौकरी हासिल करेगा जिससे परिवार की तरक्की होगी लेकिन उसकी मौत से उनकी उम्मीदों का दीया बुझ गया। अजय की मां प्रेमा देवी अपने छोटे बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं। परिवार में रोना-पीटना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed