फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Widening of Lucknow-Ballia highway begins; relief from traffic jams expected

Sultanpur News: लखनऊ-बलिया हाईवे का चौड़ीकरण शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Thu, 17 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Widening of Lucknow-Ballia highway begins; relief from traffic jams expected
लखनऊ-बलिया राजमार्ग के चौड़ीकरण में बांसगांव के पास चल रहा खोदाई कार्य। संवाद
सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग (एलबी रोड) के चौड़ीकरण का काम बरसात कम होते ही बुधवार से शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग ने बांसगांव के पास से सड़क की दक्षिणी पटरी पर डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाने के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू कराई है। 38 करोड़ रुपये की लागत से बांसगांव से मोतिगरपुर के बीच 12 किलोमीटर सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में शासन से कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिद्धार्थ कॉन्ट्रैक्शन कंपनी को दी गई। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई और नए पौधे लगाने के लिए सुरक्षित भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण काम कई महीनों से अटका था। अब करीब चार हेक्टेयर सुरक्षित जमीन मिलने के बाद विभाग ने अनुमति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। अनुमति की प्रक्रिया के बीच खाली हिस्सों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पेड़ों की कटाई के बाद संबंधित हिस्से में भी चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। चौड़ीकरण पूरा होने के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। प्रांतीय खंड की सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि खाली हिस्सों में काम शुरू करा दिया गया है। इसी साल परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed