{"_id":"6ac7db4bc696b12bcc0efe75","slug":"stay-on-the-arrest-of-the-youtuber-and-his-brother-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166832-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: यूट्यूबर व उनके भाई की गिरफ्तारी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: यूट्यूबर व उनके भाई की गिरफ्तारी पर रोक
Thu, 08 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हमले एवं अन्य आरोपो से जुड़े मामले में यूट्यूबर संजय यदुवंशी और उनके भाई जय सिंह की तरफ से बृहस्पतिवार को जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी पेश की गई। जिला जज सुनील कुमार ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं होने तक उनकी गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगा दी है। जिला जज ने जमानत अर्जी को अगली सुनवाई के लिए एडीजे प्रथम की कोर्ट पर ट्रांसफर किया है। इस मामले में अभियोजन प्रपत्र व आरोपियों का आपराधिक इतिहास तलब करते हुए सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
कोतवाली नगर के तुराबखानी के रहने वाले जफरूल हसन ने गत छह सितंबर की घटना बताते हुए अगले दिन कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी के मुताबिक अमहट चौराहे पर उनके पुत्र शबीब रजा पर पांचोपीरन निवासी आरोपी शादाब पठान, धम्मौर थाने के उघरपुर अहिरनकापुरवा के रहने वाले यूट्यूबर संजय यदुवंशी, शिवा यदुवंशी व सह आरोपी सचिन कोरी एवं उनके अज्ञात साथियों ने हमला कर दिया था। (संवाद)