फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sports policy made for the encouragement of players: Minister

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बनी खेल नीति : मंत्री

Sun, 21 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sports policy made for the encouragement of players: Minister
सुल्तानपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकारें रास्ता दिखाती हैं और लोग संकल्प लेते हैं। इस समय ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व उनके भविष्य को लेकर प्रदेश सरकार ने एक विस्तृत खेल नीति बनाई है। हर जगह खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मिनी स्टेडियम भी शामिल हैं। इसे यहां भी मिलकर बनाया जाएगा।
विज्ञापन



वे शनिवार को केएनआई पीएसएस और चार राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कृषि अनुसंधान केंद्रों के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषि नीति को रेखांकित किया। कहा कि जैविक कृषि को अपनाने के लिए यह संगोष्ठी उपयोगी बनें।
विज्ञापन



संगोष्ठी को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह, इरी-सार्क वाराणसी केंद्र के निदेशक व कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु सिंह, सीएआर उप्र के डाइरेक्टर जनरल डॉ. संजय सिंह, मुजफ्फरनगर के एपीएसआई एवं रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रो. एसके गुप्ता, जीएबी एंड एफआरएफ अहमदाबाद के प्रेसिडेंट प्रो. एमके मित्तल, सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा समेत लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक व विधायक विनोद सिंह ने की। संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह, उप प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह, प्रो. राधेश्याम सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रो. बिहारी सिंह, डॉ. एसए खां ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed