फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Smart phone will be banned in teacher eligibility test

शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रतिबंधित रहेगा स्मार्ट फोन

Mon, 06 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Smart phone will be banned in teacher eligibility test
अमेठी। शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए सचिव के निर्देश पर विभाग ने परीक्षा केंद्र के अंदर स्मार्ट फोन को प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्र पर शिक्षक व परीक्षार्थियों के साथ ही कोई भी अधिकारी स्मार्ट फोन के साथ प्रवेश नहीं कर सकेंगेे। इतना ही नहीं इस वर्ष केंद्र पर 10 मिनट विलंब तक पहुंचने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था समाप्त करते हुए पहली पाली में 10 बजे व दूसरी पाली में 2.30 बजे गेट बंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आगामी 22 दिसंबर को जिले के नौ स्कूलों में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी जिले में तेज हो गई है। परीक्षा की शुचिता बनी रहे इसके लिए सचिव परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा के दौरान केंद्र पर स्मार्ट फोन के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र पर पहुंचने वाले कोई भी अधिकारी स्मार्ट फोन लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे। अधिकारियों को सिर्फ साधारण की-पैड मोबाइल सेट ले जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने डीआईओएस को दो पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान विलंब से प्रवेश की सुविधा समाप्त करने की जानकारी देते हुए पहली पाली में 10:00 बजे व दूसरी पाली में 2.30 बजे प्रवेश द्वार बंद करने को कहा है।
इतना ही नहीं परीक्षा की निगरानी व सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए सचिव के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। सचिव स्तर पर 0532-2467504 तथा जिले में डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9453002317 पर कोई भी परीक्षा से जुड़ी परेशानी व शिकायत दर्ज करा सकता है।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के शुचिता बनाए रखने के लिए सचिव के निर्देश पर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के बाद ओआरएम शीट के नीचे हल किए गए प्रश्नों की संख्या अंकों व शब्दों में लिखनी होगी। कक्ष निरीक्षक की यह जिम्मेदारी होगी कि वह कॉपियां संकलित करते समय हल प्रश्नों की संख्या अंकित है कि नहीं की जांच करने के बाद ही कॉपी जमा करें।

डीआईओएस ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदक को परीक्षा केेंद्र पर अपने साथ आवेदन फॉर्म में अपलोड पहचान पत्र की मूल कॉपी साथ रखना अनिवार्य होगा। अपलोड पहचान पत्र मूल रूप में साथ नहीं रहने की दशा में परीक्षार्थी को परीक्षा केद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed