{"_id":"693b0620eea117f3d90932ca","slug":"sir-320-lakh-forms-can-be-submitted-till-26th-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-146101-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 26 तक जमा हो सकेंगे 3.20 लाख प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 26 तक जमा हो सकेंगे 3.20 लाख प्रपत्र
Thu, 11 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सोनारा में लोगों के साथ बैठक करते बीएलओ।
सुल्तानपुर। विधानसभा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तिथि को भारत निर्वाचन आयोग ने 14 दिन और बढ़ा दिया है। अब बचे हुए 3.20 लाख प्रपत्र 26 दिसंबर तक बीएलओ के पास लोग जमा कर सकेंगे। इसी दौरान बीएलओ राजनीतिक दलों के साथ बैठकें करके शिफ्टेड, अनुपस्थित मतदाताओं व मृतकों के संबंध में चर्चा कर सकेंगे। समय बढ़ने पर बीएलओ के साथ ही अधिकारियों को राहत मिली है।
अभी तक 11 दिसंबर तक एसआईआर प्रपत्र जमा कराने की तिथि निर्धारित की गई थी। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को 90 बीएलओ ने राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंट के साथ बैठक किया। तिथि बढ़ने की बुधवार से ही सुगबुगाहट होने पर अधिकांश बीएलओ बैठक करने के बजाय मैपिंग का कार्य पूरा करते रहे। बूथों पर पहुंचकर अनुपस्थित, शिफ्टेड मतदाताओं व मृतकों की पड़ताल करते रहे। 26 दिसंबर तक एसआईआर प्रपत्रों को जमा करने व मैपिंग की तिथि बढ़ने पर 12 दिसंबर से बीएलओ की बीएलए के साथ बैठकें शुरू हो जाएंगी।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि 18.43 लाख मतदाताओं में 15.23 लाख वोटरों का प्रपत्र जमा हो चुका है। 3.20 लाख मतदाताओं का प्रपत्र समय बढ़ने से 14 दिन में जमा करा लिया जाएगा। इस दौरान अनुपस्थित, शिफ्टेड मतदाताओं व मृतकों का दोबारा सत्यापन हो सकेगा। बीएलओ राजनीतिक दलों के बीएलए को इन मतदाताओं की सूची देकर उनके साथ चर्चा कर सकेंगे।