सुल्तानपुर। जिले के वालीबॉल खिलाड़ी शाहिद रजी का चयन साई सेंटर रायपुर में हुआ है। उनके चयन पर खेल संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाले वालीबॉल खिलाड़ी शाहिद रजी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के रायपुर (छत्तीसगढ़) के आवासीय छात्रावास में हुआ है। छात्रावास प्रभारी केसी त्रिपाठी ने शाहिद रजी को पत्र भेजकर 31 जुलाई तक स्पोर्ट्स हॉस्टल में रिपोर्ट करने को कहा है। वालीबॉल में पहले भी शाहिद रजी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। स्पोर्ट्स हॉस्टल में उनका चयन होने पर जिला वालीबॉल संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन, राम शिरोमणि वर्मा, रामेंद्र सिंह राणा, चंदन नारायण सिंह, प्रवक्ता डॉ. अब्दुल हमीद, मुनेंद्र मिश्र, फुटबॉल संघ के सचिव एमएस बेग, हाकी संघ के तारिक वसीम समेत अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।