फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ambulance carrying soldier body crashes on Purvanchal Expressway four dead

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

Sun, 04 Oct 2026 10:23 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 04 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

रविवार को सुबह सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
Ambulance carrying soldier body crashes on Purvanchal Expressway four dead
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। यहां एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। यह लखनऊ से सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर जा रही थी। हादसे में देवरिया के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35), गौरव सिंह (28), राम समुझ सिंह (40) और चालक जसपाल (30) की मौत हो गई। 
विज्ञापन

देवरिया ले जाया जा रहा था पार्थिव शरीर

लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। भयावह हादसे की खबर फैली तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिली तो यूपीडा कर्मी भी भागकर पहुंचे। यूपीडी कर्मियों के मुताबिक, दो शव पिठला अस्पताल भेजे गए हैं। चालक का शव एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गया। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिली तो एसआई शैलेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को एक तरफ करके घटना की जानकारी ली। यातायात बाधित न हो इसका भी ध्यान रखा। एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के गइला, दुधिला निवासी सत्यवान सिंह सूबेदार थे। उनका निधन हो गया था। उनका शव चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते देवरिया ले जाया जा रहा था।  घर ले जाया जा रहा था।


उन्होंने बताया कि जरई कला के पास दुर्घटना हो गई। जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा है। इसलिए, उन्हें हलियापुर थाने में लाकर रखा गया है। जबकि, अन्य दो शव पिठला कुमारगंज के अस्पताल भेजे गए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed