फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   second day of swatantra dev singh in sultanpur

भाजपा ने खत्म किया राजनीति में विश्वास का संकट: स्वतंत्र देव

Wed, 17 Mar 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
second day of swatantra dev singh in sultanpur
सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण शुरू करवाकर, धारा 370 व तीन तलाक खत्म करके राजनीति में विश्वास का संकट खत्म किया है। बुधवार को उन्होंने नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें सफलता के चार मंत्र दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के लिए सत्ता साध्य है, जबकि भाजपा के लिए सत्ता साधन है। इसी के जरिए भाजपा सरकार बनाने के बाद लोगों का कल्याण कर रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बूथ व मंडल को सक्षम बनाने पर जोर देते हुए भाजपा को अन्य दलों से भिन्न बताया और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कार्यालय व कर्मठता का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने जाति और मजहब पर नहीं बल्कि इंसान, इंसाफ व इंसानियत को मूल में रखकर सभी फैसले किए हैं। दावा किया कि भाजपा प. बंगाल में भी चुनाव जीतेगी। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरा करने पर 19 से 26 मार्च तक होने वाले कार्यक्रमों को उन्होंने प्रभावी ढंग से कराने का सुझाव दिया।
बैठक में उन्होंने पंचायत चुनाव तैयारियों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष को संगठन की रीढ़ बताया। कहा कि कार्यकर्ता चुुनाव में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लेकर घर-घर जाएं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने चुनाव की तैयारियों को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद वे जौनपुर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में बरौंसा, मोतिगरपुर, कादीपुर, सूरापुर समेत अन्य जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार की शाम को उन्होंने विजेथुआ महावीरन धाम पर मत्था भी टेका। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री सुशील त्रिपाठी समेत पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष से की मुलाकात
दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रियंक पांडेय, महामंत्री विजय त्रिपाठी व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी के घर पहुंचकर परिवार के लोगों के साथ चाय पी।

प्रियंक पांडेय से उनके वर्षों पुराने संबंध रहे हैं। यही वजह है कि जिले में पहुंचने पर वे उनके घर जाना नहीं भूले। उन्होंने प्रियंक पांडेय के पार्टी से जुड़ाव की सराहना की। उनके घर के सभी सदस्यों से मुलाकात की। विजय त्रिपाठी के घर पार्टी के पुराने कार्यकर्ता संजय सिंह सोमवंशी को देखते ही वे भावुक हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने संजय सोमवंशी के जुझारूपन, कर्मठता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed