{"_id":"64569e74598c3311f50221c4","slug":"sarvodaya-inter-college-polling-station-most-sensitive-sultanpur-news-c-13-1-220109-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सर्वोदय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र सर्वाधिक संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सर्वोदय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र सर्वाधिक संवेदनशील
Sun, 07 May 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 2735 मतदाताओं वाले मतदान केंद्र सर्वोदय इंटर कॉलेज को सर्वाधिक संवेदनशील (हाइपर सेंसेटिव प्लस) की श्रेणी में रखा गया है। मतदान केंद्र पर पुलिस की खास नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का चार श्रेणी में विभाजन किया है। सर्वाधिक संवेदनशील, अति संवेदनशील, संवेदनशील व सामान्य मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। सर्वाधिक संवेदनशील सर्वोदय इंटर काॅलेज मतदान केंद्र पर सर्वाधिक वोटर मतदान करेंगे।
सर्वोदय नगर के दो मतदान स्थलों पर 739 व 752 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। केशवनगर के 568 व हनुमाननगर के 676 मतदाता भी अपने वोट डालने के लिए इस मतदान स्थल पर इकट्ठा होंगे। प्रत्याशी व मतदाताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यहां खास इंतजाम किया है।
विज्ञापन
छह मतदान केंद्र अति संवेदनशील
नगर पंचायत के छह मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें शिवनगर वार्ड के दो मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय बेदूपारा, आरवी पब्लिक इंटर कॉलेज बेदूपारा हैं। तुलसीनगर के दो मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय पठखौली में बनाए गए हैं। कृष्णानगर वार्ड के मतदान केंद्र एसएन कॉन्वेंट स्कूल कृष्णा नगर को भी इसी श्रेणी में रखा गया है। आदर्श नगर के दो मतदान स्थल कृषि विभाग व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में बनाए गए हैं। इसके अलावा कलाम नगर का एक मतदान स्थल ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन केंद्र में बनाया गया है। इसे भी अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
पांच मतदान केंद्र संवेदनशील
राणा नगर वार्ड का मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय सेमरी राजापुर में बनाया गया है। विकास नगर का मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसरामपुर में बनाया गया है। विवेकानंद नगर का मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर दक्षिणी में बनाया गया है। गांधीनगर का मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल लंभुआ में बनाया गया है। विवेक नगर का मतदान केंद्र परिषदीय इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय लंभुआ में बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया है।
सिर्फ दो मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में
अटल नगर के मतदाता प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर व रामनगर वार्ड के मतदाता नगर पंचायत कार्यालय मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। ये दोनों मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। अराजक तत्वों पर निगरानी के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।