फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sanju becomes an inspiration; overcomes a lack of resources.

Sultanpur News: संजू बनीं प्रेरणा, संसाधनों की कमी को दी शिकस्त

Mon, 12 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sanju becomes an inspiration; overcomes a lack of resources.
संजू मिश्रा। -संवाद
पयागीपुर। हौसला बुलंद हो तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह नहीं रोक सकती। इसे सच कर दिखाया है दूबेपुर ब्लॉक के अहिमाने गांव की बेटी संजू मिश्रा ने। किसान परिवार में जन्मीं संजू ने खेल को अपनी जिंदगी बना लिया है। मेहनत और लगन के दम पर वह प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन


संजू के पिता रमाशंकर मिश्रा खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने बेटी का दाखिला गांव के प्राथमिक विद्यालय में कराया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब दूसरे बच्चे घर चले जाते थे, तब संजू मैदान में अभ्यास करती थीं। यहीं से उनके खेल सफर की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचते-पहुंचते वह दौड़ और कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी बन गईं। बाद में खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें योग की ओर प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर संजू ने सात से 11 जनवरी 2026 तक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से बंगलूरू में आयोजित अंतरविश्वविद्यालय योग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। यह उनकी तीसरी अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता थी। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

इन दिनों संजू केएनआई में बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही श्यामनगर के खेल मैदान में राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं। उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन करना है।

संजू उन बालिकाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई या खेल से दूरी बना लेती हैं। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है।


-------
कई प्रतियोगिताओं में रहीं चैंपियन
संजू वर्ष 2016 और 2017 में कबड्डी तथा 400 और 600 मीटर दौड़ में जिला व मंडल स्तर पर चैंपियन रहीं। इसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिला। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने कई बार यूथ स्टेट महिला और खेलो इंडिया की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। स्नातक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 22 दिसंबर 2024 को लखनऊ में हुई 59वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की 10 किलोमीटर दौड़ में छठा स्थान हासिल किया। वहीं, 25 फरवरी 2024 को लखनऊ में आयोजित 58वीं यूपी स्टेट प्रतियोगिता में 800 से 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। 23 और 24 सितंबर 2024 को बलिया में आयोजित 51वीं सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed