{"_id":"5fb946e78ebc3ea3736f45c1","slug":"rpf-will-tighten-the-screws-on-illegal-loading-unloading-sultanpur-news-lko551080052","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ कसेगी अवैध लोडिंग-अनलोडिंग पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ कसेगी अवैध लोडिंग-अनलोडिंग पर शिकंजा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वॉशिंग लाइन परिसर के पास रेलवे की भूमि पर अवैध ढंग से वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का खेल काफी दिनों से चल रहा है। दो दिन पहले आरपीएफ ने दो लोगों के खिलाफ यहां अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने के मामले में कार्रवाई की थी। आरपीएफ ने रेलवे की भूमि पर अनधिकृत रूप से वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई है।
रेलवे के वॉशिंग लाइन यार्ड के पास स्थित रेलवे की भूमि पर अवैध ढंग से वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का खेल चल रहा है। यहां पर अवैध ढंग से वाहन खड़े हो रहे हैं। आरपीएफ ने अनधिकृत रूप से ट्रक खड़ी किए जाने की सूचना पर दो दिन पहले वाहन चालक मोतीलाल निवासी जासापारा थाना गोसाईगंज व मोनू यादव राजापुर धम्मौर का चालान किया था।
आरपीएफ ने अवैध ढंग से वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग को रोकने के लिए वाहनों को सीज करने की योजना बनाई है। अवैध ढंग से वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग की वजह से पयागीपुर तक जाम भी लगता है।
विज्ञापन
वॉशिंग लाइन के पास मालगाड़ियों से जिले में आपूर्ति के लिए गेहूं, चावल, खाद, सीमेंट समेत अन्य कई सामानों की वाहनों से लोडिंग व अनलोडिंग की जाती है। आरपीएफ प्रभारी प्रेेम सिंह खटाना ने बताया कि अधिकृत ठेकेदारों की आड़ में अवैध ढंग से ट्रकें खड़ी कर सामानों की लोडिंग-अनलोडिंग की जा रही है। इस पर शिकंजा कसा जाएगा।