फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Road broken again near the jointer of Baghrajpur ROB

Sultanpur News: बघराजपुर आरओबी के जॉइंटर के पास फिर टूटी सड़क

Tue, 19 Nov 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Road broken again near the jointer of Baghrajpur ROB
शहर के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ज्वाइंटर के पास टूटी ओवर ब्रिज की सड़क।
भदैंया (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज के जॉइंटर के पास सड़क फिर टूट गई है। सड़क टूटने से आवागमन में खतरा बढ़ गया है। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान पुल के और क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के पास रेलवे लाइन पर करीब पांच साल पहले ओवरब्रिज तैयार तैयार किया गया था। ब्रिज संचालित होते ही अब तक करीब 10 बार जॉइंटर के पास सड़क टूट चुकी है। करीब साल भर पहले एनएचएआई ने जॉइंटर के पास टूटे गर्डर व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन के दबाव से ब्रिज के उत्तरी हिस्से के एक गर्डर के पास सड़क करीब दो फीट क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

ब्रिज में डाली गई लोहे की सरिया बाहर आ गई हैं। उत्तरी सिरे के एक और जॉइंटर व दक्षिणी सिरे के एक जॉइंटर के पास सड़क टूटने से गड्ढा बन गया है। इसकी वजह से वाहनों को झटका लग रहा है। लगातार गड्ढों के बढ़ने से हादसे का डर बना रहता है। पांच साल के भीतर करीब 10 बार ओवरब्रिज टूटने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ब्रिज के आगे सड़क भी उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकल्प सिंह ने कहा कि जॉइंटर के पास सड़क टूटने की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed