फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Report of two dead corona positive

दो मृतकों की रिपोर्ट आयी कोरोना पॉजिटव

Sun, 21 Jun 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Report of two dead corona positive
सुल्तानपुर। मुंबई से घर पहुंचे दो लोगों की मौत के बाद भेजा गया सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिला है। दोनों प्रवासी हृदय समेत अन्य रोगों से भी पीड़ित थे। दो मौतों के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या तीन हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग दोनों के संपर्क में आए लोगों की सैंपल््गि कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 19 जून को 126 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था। जांच को भेजे गए 124 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो मृतकों के भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। बताया कि मुंबई से प्राइवेट कार से कादीपुर खुर्द नविासी एक अधेड़ 18 जून को घर पहुंचा था।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद ही 18 जून की सुबह उसकी मौत हो गई थी। इसी तरह जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के दर्जी का पुरवा सैफुल्लागंज निवासी एक अधेड़ मुंबई से प्राइवेट कार से चलकर 20 जून को घर पहुंचा था। तबीयत खराब होने पर अधेड़ को सुबह जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। दोनों मृतक हृदयरोग व मधुमेह से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर कराई गई जांच में दोनों मृतक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग दोनों मृतकों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराने की तैयारी में जुटा है। दो और मौतों के बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मौत की संख्या तीन हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
166 संक्रमितों में 139 प्रवासी, स्थानीय 27
जिले में कोरोना का संक्रमण प्रवासियों से बढ़ गया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट इसकी तस्दीक कर रही है। रिपोर्टों के मुताबिक अभी तक मिले 166 संक्रमितों में 139 प्रवासी हैं। हालांकि 27 स्थानीय भी संक्रमित पाए गए हैं लेकिन अधिकांश स्थानीय प्रवासियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में पाए गए 166 संक्रमितों में सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र से आए है। महाराष्ट्र से पहुंचे लोगों में अभी तक 68 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दिल्ली के प्रवासी हैं। दिल्ली से पहुंचे 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गुजरात से घर पहुंचे 17 संक्रमित मिले हैं। इसी तरह हरियाणा से 12 व राजस्थान से आए चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

यूपी के नोएडा से पहुंचे छह व गाजियाबाद से आया एक प्रवासी भी संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि प्रवासियों के संपर्क में आने से कई स्थानीय भी संक्रमित हुए हैं। इसकी वजह से स्थानीय मरीजों की संख्या भी 27 पहुंच गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त/नोडल अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि संदेह व स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर स्वास्थ्य विभाग नमूना लेकर भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed