{"_id":"5ea84cb38ebc3e9028289b99","slug":"report-of-sudanese-and-ayodhya-woman-negative-sultanpur-news-lko5194713182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूडानी नागरिक व अयोध्या की महिला की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूडानी नागरिक व अयोध्या की महिला की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के कुड़वार एल वन हॉस्पिटल में भर्ती सूडानी नागरिक व अयोध्या जिले की गर्भवती महिला की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ ई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिकित्सकों के साथ ही जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद अब जिले में मात्र दो लोग ही कोरोना से पीड़ित हैं।
जिले में पिछले दिनों पहुंचे 10 सूडानी नागरिकों के साथ ही शहर के खैराबाद और मोतिगरपुर इलाके के एक व्यक्ति को क्वांरटीन में रखा गया था। सभी की जिला प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच में एक सूडानी नागरिक और एक खैराबाद मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
इसके साथ ही मोतिगरपुर का रहने वाला प्रौढ़ भी कोरोना से पीड़ित मिला था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों को कुड़वार सीएचसी में बनाए गए एल वन हॉस्पिटल में रखा गया था, जहां से मोतिगरपुर के रहने वाले प्रौढ़ को इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया था।
विज्ञापन
इस बीच अयोध्या जिले की रहने वाली गर्भवती महिला को मंडलीय अधिकारियों ने कोरोना से पीड़ित पाए जाने पर सुल्तानपुर जिले के कुड़वार में बनाए गए एल वन हॉस्पिटल में 24 अप्रैल को भर्ती कराया था। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि महिला और एक सूडानी नागरिक की दोबारा लखनऊ से जांच कराई गई। दोनों की जांच 28 अप्रैल को आई रिपोर्ट में निगेटिव पाई गई है।
अब जिले में मात्र मोतिगरपुर और खैराबाद मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति ही कोरोना पॉजिटिव हैं। इसमें मोतिगरपुर क्षेत्र के प्रौढ़ का इलाज लखनऊ में चल रहा है। कुड़वार में भर्ती मरीज स्वस्थ हैं। दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या दो रह गई है।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि मदरसा के शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके परिवार समेत उसके संपर्क में आने वाले 13 व 13 अन्य का सैंपल जांच के लिए 25 अप्रैल को भेजा गया था। सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें शिक्षक के परिवार के पांच लोगों व उसके संपर्क में आने वाले आठ लोगों की रिपोर्ट भी शामिल है।
कोरोना संक्रामित से पीड़ित लोगों के लिए सीएचसी कुड़वार में बनाए गए एल वन हॉस्पिटल में नोडल अधिकारी ओपी पाठक, डॉ. बाल मुकुंद मौर्य, डॉ. वेदांत यादव, डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. आलोक, डॉ. अरुणेश और डॉ. नागेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त सीएचसी प्रभारी डॉ. अनवर खां के कंधों पर भी जिम्मेदारी है।