फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Registration of unemployed decreased due to lack of employment

Sultanpur News: रोजगार न मिलने से घटा बेरोजगारों का पंजीकरण

Fri, 14 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Registration of unemployed decreased due to lack of employment
सुल्तानपुर। रोजगार के क्षेत्र में युवकों को निराशा हाथ लगी है। सरकारी नौकरी व अन्य ठीकठाक रोजगार नहीं मिलने से सेवायोजन विभाग में बेरोजगार युवकों के पंजीकरण की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। इसकी तस्दीक सेवायोजन विभाग के आंकड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन



आंकड़ों के मुताबिक जिले में बीते पांच वर्षों के दौरान पंजीकरण कराने वाले 44,925 युवकों में महज 12,634 बेरोजगार युवक ही रोजगार पा सके हैं। रोजगार पाने वाले इन युवकों में अधिकांश का चयन रोजगार मेले में कराया गया है, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से समय-समय पर खासकर आईटीआई प्रशिक्षित बेरोजगार युवकों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक सेवायोजन विभाग के बेरोजगारों को रोजगार देने के आंकड़ों में शायद ही कोई सरकारी विभाग में नौकरी पाना वाला युवक शामिल हो। आईटीआई व कौशल विकास प्रशिक्षित बेरोजगारों को निजी कंपनियों में रोजगार दिलाकर रोजगार दिलाने का आंकड़ा बढ़ाया जा रहा है। सेवायोजन विभाग में पंजीकरण कराने के बाद भी सरकारी रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगार युवकों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शायद यही वजह है कि वर्ष दर वर्ष विभाग में पंजीकरण कराने वालों की संख्या घटती जा रही है। बीते चार साल में पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों की संख्या घटकर तीन से पांच हजार के बीच में आ गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में सेवा नहीं मिलने पर निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।




पांच साल के पंजीकरण व रोजगार के आंकड़े
वर्ष पंजीकरण रोजगार
2019-2020 27,102 3210
2020-2021 3336 1472
2021-2022 4717 948
2022-2023 3925 2398
2023-2024- 5845- 4606
(चालू वर्ष का अब शुरू हुआ पंजीकरण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed