{"_id":"6aca7b2b146dbac9680ad349","slug":"ramlila-preparations-in-full-swing-shivas-procession-to-be-taken-out-today-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-166951-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रामलीला की तैयारियां जोरों पर, आज निकलेगी शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रामलीला की तैयारियां जोरों पर, आज निकलेगी शिव बरात
Sat, 10 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर। कस्बे की श्री रामलीला का शुभारंभ रविवार शाम चार बजे भगवान शिव की बरात की झांकी के साथ होगा। रामलीला का मंचन सोमवार रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कस्बे की पहचान मानी जाने वाली रावण और कुंभकर्ण की सीमेंटेड प्रतिमाओं की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। रावण की 20 फीट ऊंची प्रतिमा का अपना ऐतिहासिक महत्व है। दोस्तपुर में वर्ष 1887 से रामलीला का मंचन अनवरत होता आ रहा है। बुजुर्गों के अनुसार सरदार उत्तम सिंह, शिवमंगल जायसवाल, रामजीत मिश्र, पं. राम कुबेर, रामप्रताप गुप्ता सहित अन्य कलाकारों ने इसकी शुरुआत की थी। पं. रामपाल दूबे, लक्ष्मीनारायण मिश्र, दयाराम सेठ, लाल बहादुर मिश्र, मिश्रीलाल, सतगुरु प्रसाद और भगवान प्रसाद सहित अनेक स्थानीय कलाकारों ने रामलीला के मंचन में योगदान दिया। वर्तमान में संरक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, अध्यक्ष रामरतन सोनी सहित अन्य पदाधिकारी इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। संवाद