{"_id":"64dd1be64a3ceb560801b1b4","slug":"raised-the-issue-of-electricity-and-fertilizer-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-1679-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आवारा पशुओं, बिजली, पानी व उर्वरक का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आवारा पशुओं, बिजली, पानी व उर्वरक का उठाया मुद्दा
Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। किसान दिवस पर बुधवार को बिजली, पानी व उर्वरक समेत आवारा पशुओं की समस्याएं छाई रहीं। मामला गरमाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागाें को 10 दिन में समस्याएं निस्तारित करने का समय दिया। इसके साथ ही निस्तारित समस्याओं की रिपोर्ट भी मांगी है।
विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने किसानों की समस्याओं की सुनवाई की। किसानों ने कोऑपरेटिव के केंद्रों पर यूरिया का अभाव व बाजारों में उचित रेट पर खाद न मिलने की शिकायत की। बारिश के अभाव में बिजली कटौती का मुद्दा भी छाया रहा।
इस दौरान जगदीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह व राम पियारे वर्मा समेत अन्य ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। कहा कि बिजली कटौती व नहरों में पानी न आने से धान की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जगदीश सिंह ने कोऑपरेटिव के जर्जर गोदामों को ठीक कराने का मामला उठाया। इस पर बताया गया कि इसके लिए कुछ जगहों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
किसानों का कहना रहा कि समस्याएं उठाए जाने के बाद जल्द उनके निराकरण का आश्वासन दिया जाता है लेकिन कुछ भी नहीं हो पा रहा है। आवारा पशुओं की ओर से फसलों का भारी नुकसान किया जा रहा है लेकिन उन्हें पकड़ कर गोशालाओं में नहीं भेजा जा रहा है।
कहा कि पिछली बैठक में डीएम ने आवारा पशुओं को पकड़ने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अभी तक अमल नहीं शुरू हो सका। सुनवाई करते हुए सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याएं 10 दिन में निस्तारित करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। किसान दिवस पर कृषि विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।