{"_id":"57e55d9c4f1c1b3376a820f7","slug":"rain-brings-respite-from-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
Amarujala Bureau
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
जिले में शुुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। धान की फसल की सिंचाई करने के लिए परेशान किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोग परेशान थे।
किसान धान की फसल की सिंचाई करने में जुटे थे। लोगों को बारिश होने का बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और शाम करीब छह बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिल गई। बारिश से कई जगह जलभराव भी हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन