फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   problems of the villagers should be resolved in the village secretariat itself.

Sultanpur News: ग्राम सचिवालय में ही निपटाई जाएं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 16 Jun 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
problems of the villagers should be resolved in the village secretariat itself.
कुड़वार/अलीगंज (सुल्तानपुर)। ग्रामीणों को अपने कार्य के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। उनकी समस्याओं का निस्तारण अब ग्राम सचिवालय स्तर पर सुनिश्चित कराया जाएगा। यह जानकारी नोडल अधिकारी सुभाष सिंह ने दी। वह क्षेत्र के टिकरिया और पूरे बिसेन में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में हिस्सेदारी कर रहे थे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को सरकार के स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन



कुड़वार क्षेत्र के टिकरिया गांव में आयोजित चौपाल में नोडल अधिकारी सुभाष सिंह ने कहा कि गांव की समस्या गांव में निस्तारित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि बनाने की व्यवस्था अब ग्राम सचिवालय पर ही होगी। इसके लिए ग्रामीणों को ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगाने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। इस मौके पर सचिव नरेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा सरैया पूरे बिसेन में मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष व प्रधान विजय लक्ष्मी तिवारी ने कहा कि समाज में नारी के महत्व को अब पहचानने की जरूरत है। नारी अब अबला नहीं बल्कि वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले की 28 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई गई। चौपाल में ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर विकास संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed