{"_id":"610ad1828ebc3ec1ba2c41c7","slug":"prime-minister-will-talk-directly-to-five-ration-cardholders-today-sultanpur-news-lko589926210","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आज लक्ष्मणपुर के पांच राशन कार्डधारकों से करेंगे सीधी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आज लक्ष्मणपुर के पांच राशन कार्डधारकों से करेंगे सीधी बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अन्न महोत्सव के दौरान लक्ष्मणपुर ग्राम पंचायत के पांच कार्डधारकों से सीधी बात करेंगे। बातचीत के दौरान कार्डधारकों से योजना के बारे में जानकारी लेंगे। पीएमओ की ओर से ग्राम पंचायत व कार्डधारकों का चयन कर लिए जाने के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव महिला कल्याण व जिले की नोडल अधिकारी गांव पहुंचीं।
प्रमुख सचिव महिला कल्याण वी हेकाली झिंमोमी ने लक्ष्मणपुर ग्राम पंचायत के चयनित पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिल रहे राशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पांचों कार्डधारकों से परिवार के सदस्यों की संख्या, मिल रहे कुल राशन आदि के बारे में पूछताछ की। राशन मिलने में समस्या के बारे में भी जानकारी ली।
प्रमुख सचिव ने कार्डधारकों से बताया कि गुरुवार को प्रधानमंत्री उनके सीधे बात करेंगे। यह जानकारी मिलने से पांचों कार्डधारक गदगद हैं। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिया। कहा कि गुरुवार को अन्न महोत्सव के तहत सभी उचित दर की दुकानों पर आयोजन किया जाय।
विज्ञापन
इसके पहले उन्होंने सीएचसी कादीपुर, थाना कादीपुर व ब्लॉक कार्यालय का जायजा लिया। अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम रवीश गुप्ता ने अन्न महोत्सव से संबंधित पूरी तैयारी होने की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ अतुल वत्स, विधायक राजेश गौतम, जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह, उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. कृष्ण कांत सरोज समेत संबंधित मौजूद रहे।
अन्न महोत्सव में प्रधानमंत्री से सीधी बात करने के लिए लक्ष्मणपुर के तीन पात्र गृहस्थी व दो अंत्योदय कार्डधारकों का चयन किया गया है। इसमें पात्र गृहस्थी की बबिता पत्नी राजेश, रामचंदर पुत्र छोटकुन, पुष्पा पत्नी ओमप्रकाश हैं। अंत्योदय कार्डधारक में सोना देवी पत्नी रामदौर व राम उजागिर पुत्र धन्नू हैं। प्रधानमंत्री से बात को लेकर पांचों कार्डधारक उत्साहित हैं।