फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Prashant and Ishita Topper

97.2 प्रतिशत के साथ प्रशांत टॉपर

Sun, 28 May 2017 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 28 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Prashant and Ishita Topper
मेधावियों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशांत श्रीवास्तव को जिले में सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बालिकाओं में अजिता मिश्रा 95.4 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहीं। केंद्रीय विद्यालय अमहट का उत्तीर्ण प्रतिशत सर्वाधिक रहा।      

विज्ञापन



रविवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तो मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के आठ विद्यालयों में संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1402 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से आठ ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया था। परीक्षा में सम्मिलित 1397 में 1193 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 85.39 रहा। केंद्रीय विद्यालय में 91 में 87 बच्चे उत्तीर्ण हुए। यहां की अजिता मिश्रा को सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 396 में 363 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। यहां के प्रशांत श्रीवास्तव को जिले में सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नामांकित 64 में 59 बच्चे पास हुए। यहां 91.3 प्रतिशत के साथ आशीष द्विवेदी अव्वल रहे। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में नामांकित 385 में  344 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 92.2 प्रतिशत के साथ अलिना सिद्दीकी को प्रथम स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर में 119 में 88 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल रहे। इशिका श्रीवास्तव को 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। स्टेला मॉरिस  में 164 में 148 बच्चे उत्तीर्ण हुए। यहां के अस्मीत कौर एवं शिवाली सिंह को क्रमश: 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। सर्वेश प्रताप सिंह को 94.4 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में नामांकित 98 में 52 बच्चे उत्तीर्ण हुए। सूर्या एकेडमी में नामांकित 85 में विज्ञान वर्ग में 52 बच्चे उत्तीर्ण हुए। यहां के हिमांशु सिंह को सर्वाधिक 90.60 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed