{"_id":"6a776f1ff744b0adc001b0b6","slug":"power-outage-in-motigarpur-and-bhadaiya-population-of-one-lakh-in-distress-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-162406-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मोतिगरपुर और भदैंया में बिजली गुल, एक लाख आबादी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मोतिगरपुर और भदैंया में बिजली गुल, एक लाख आबादी बेहाल
Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को बिजली कटौती से दियरा समेत पांच फीडरों के करीब एक लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। विद्युत उपकेंद्र दियरा में मरम्मत कार्य के कारण दोपहर 12 बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। साढ़े तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग गर्मी और पानी के संकट से जूझते रहे। बिजली आधारित छोटे उद्योगों और दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
दियरा, पहाड़पुर, बरौंसा, इंडोडच और मोतिगरपुर फीडरों की आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र में इनकमिंग मशीन की मरम्मत की गई, जिसमें बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही थी। अवर अभियंता अरशद ने बताया कि भविष्य में निर्बाध आपूर्ति के लिए जर्जर उपकरणों को दुरुस्त किया गया। बिजली विभाग ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कटौती की सूचना उपभोक्ताओं को दी थी। शाम 3:45 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
भदैंया में भी बिजली कटौती
भदैंया। लोलेपुर के ईस्ट फीडर से जुड़े 16 गांवों में भी शनिवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह नौ बजे से तारों पर आई पेड़ों की टहनियों की कटिंग और लाइन के मेंटीनेंस के लिए शटडाउन लिया गया। नकराही, भुलकी, छतौना समेत अन्य गांवों के लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। अवर अभियंता अशोक सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे काम पूरा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।