फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power cut leaves 50 thousand helpless

बिजली को तरसी  50 हजार आबादी

Sun, 15 Jan 2017 10:10 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 15 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Power cut leaves 50 thousand helpless
मरम्मत कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

शहर का डाकखाना उपकेंद्र रविवार को फिर साढ़े सात घंटे बंद रहा। दिन भर सब स्टेशन बंद रहने से शहर की 50 हजार आबादी बिजली को तरस गई। आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को जनरेटर व इनवर्टर से काम चलाना पड़ा। इस दौरान उपकेंद्र पर कैपिसिटर लगाने के लिए मरम्म्त कार्य कराया गया। शाम छह बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली। 

विज्ञापन



शहर का डाकखाना विद्युत उपकेंद्र रविवार को फिर लगातार साढ़े सात घंटे बंद रखा गया। सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक शहर का प्रमुख विद्युत उपकेंद्र बंद रहने से नगर की 50 हजार आबादी बिजली के लिए तरस गई। भीषण ठंड में लोगों को पानी के लिए ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। वितरण खंड की सूचना अनभिज्ञ लोगों को अधिक दिक्कतें हुईं। हालांकि रविवार की छुट्टी की वजह से लोगों को राहत रही।
विज्ञापन


इधर, पूर्व सूचना के मुताबिक विद्युत वितरण खंड के इंजीनियरों ने दिन में साढ़े सात घंटे का ब्रेक डाउन लेकर उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य करवाया। अवर अभियंता जियालाल के मुताबिक सब स्टेशन पर नया कैपिसिटर लगाने के लिए ढांचा तैयार किया गया। अन्य विद्युत संयंत्र भी बदले गए। सुबह से शाम तक इंजीनियरों की देखरेख में संयंत्रों को बदलने एवं कैपिसिटर के फाउंडेशन का कार्य चला। कार्य की एक जिम्मेदारी एक फर्म को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक कार्य चलने के बाद अभी तक कैपिसिटर व कुछ संयंत्रों की स्थापना नहीं हो सकी है। इसके लिए बाद में फिर डाकखाना उपकेंद्र पर ब्रेकडाउन लिए जाने की संभावना है। शहर एसडीओ केसी प्रसाद ने बताया कि शाम को काम रोक करके करीब साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। ब्रेकडाउन के दौरान अधिकांश कार्य पूर्ण करा दिए गए हैं। कुछ कार्य शेष रह गया है। इसे बाद में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed