फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pooja Pandal

बारिश ने ठंडा किया दुर्गा पूजा महोत्सव का उत्साह

Fri, 07 Oct 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
pooja Pandal
दुर्गापूजा महोत्सव में सजीं प्रतिमाएं। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक को बरसात ने फीका कर दिया है। बुधवार को दिन भर और शुक्रवार की शाम हुई बारिश से पूजा समितियों का खासा नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार को महोत्सव में कुछ रौनक रही। देवी प्रतिमाओं को बारिश से बचाने के लिए पूजा समितियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार दो साल तक कोरोना संक्रमण के चलते दुर्गा पूजा महोत्सव औपचारिक तरीके से मनाया गया था। इस बार स्थिति सामान्य होने पर पूजा समितियों में दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह था। एक माह से देवी पंडालों की सजावट का कार्य चल रहा था। कोलकाता व झारखंड से आए कारीगरों ने विभिन्न देव स्थलों के पंडाल सजाए। शारदीय नवरात्रि के महानवमी तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। विजयदशमी को एकाएक मौसम ने करवट ली और पूरे दिन और रात में भी झमाझम बारिश हुई। बुधवार को हुई तेज बरसात ने शहर के दुर्गा पूजा महोत्सव की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई स्वयंसेवी संगठनों व पूजा समितियों की ओर से विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

बारिश के चलते गांव-गिराव के श्रद्धालु शहर के दुर्गा पूजा महोत्सव में नहीं पहुंच सके। इसके चलते सबसे ज्यादा नुकसान बनाए गए प्रसाद का हुआ। बृहस्पतिवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। शाम को बारिश नहीं होने से दुर्गा पूजा महोत्सव में रौनक रही। फिर भी दूर-दराज से आने वाले लोग नहीं पहुंच सके। शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहा और धूप भी निकल आई थी। एकाएक शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश होने लगी। महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए इस बार देश-विदेश के मंदिरों के स्वरूप में पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंडालों की शोभा बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए और आकर्षक लाइटें लगाई गईं थीं। दशहरे के दिन से शुरू होने वाले महोत्सव का पहला दिन ही खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। बारिश व तेज हवा ने कई पंडालों का स्वरूप बिगाड़ दिया। पूजा समिति के पदाधिकारियों की मानें तो मौसम के खराब रहने तक देवी प्रतिमाओं को पॉलिथीन लगाकर सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed