{"_id":"5e4acaca8ebc3ef2d60dfc92","slug":"police-recovered-innocent-boy-from-bua-s-house-in-12-hours-sultanpur-news-lko509077859","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर से लापता मासूम को 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के घर से लापता मासूम को 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मां के साथ बुआ के घर पहुंचा एक मासूम बच्चा रविवार की शाम को अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। एएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सोमवार की सुबह बच्चा गन्ने के खेत में पाया गया। पुलिस की टीमें जांच में जुटी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अतरदशा (शुकुल दुलैचा) निवासी अदालत यादव का दो वर्षीय बेटा शिवाय अपनी मां मंजू के साथ गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उमरी (परताइन का पुरवा) गांव में बुआ के घर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था।
रविवार की शाम करीब छह बजे शिवाय अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एएसपी ग्रामीण शिवराज कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने पुलिस की कई टीमों को गांव के कुएं, तालाब और झाड़ियों में तलाश के लिए लगा दिया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने शिवाय को एक गन्ने के खेत से बरामद किया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। एएसपी ने बताया कि बच्चा गन्ने के खेत में कैसे पहुंचा। इसकी जांच की जा रही है। बच्चे को पाकर उसकी मां और अन्य परिवारीजनों ने पुलिस का आभार जताया।