फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police beat up six youths by putting them in lockup

पुलिस ने छह युवकों को लॉकअप में डालकर पीटा

Sat, 20 Jun 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Police beat up six youths by putting them in lockup
सुल्तानपुर। जिले की पुलिस मामूली विवाद में किस तरह से बेरहम बन जाती है, इसका उदाहरण कोतवाली देहात थाने के पन्ना टिकरी गांव में देखने को मिला। रास्ते के विवाद में पुलिस ने छह युवाओं को लॉकअप में डालकर पट्टे से पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद रिटायर्ड कैप्टन समेत सात लोगों का शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया। शनिवार को पीड़ित एसपी के दफ्तर पहुंचे, लेकिन उनके नहीं होने पर शिकायत को ऑपरेशन डोर स्टेप पर व्हाट्स एप किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पन्ना टिकरी गांव और बोझवा के बीच श्याम नारायण मिश्र का ईंट भट्ठा है। ईंट भट्ठे से निकला रास्ता पन्ना टिकरी होकर बभनगवां की पक्की सड़क में मिलता है। इसी रास्ते से ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को ईंट लदा एक ट्रैक्टर रास्ते के बगल धान की नर्सरी में चला गया था, जिससे उसकी नर्सरी बर्बाद हो गई थी। इसको लेकर सेना के रिटायर्ड कैप्टन रामनाथ पाठक और उनके परिवार के सत्यम, शुभम, प्रफुल्ल, प्रशांत, सूर्यमणि व अश्वनी पन्ना टिकरी के ईंट भट्ठे पर पहुंचे थे। सभी लोगों ने रास्ता खराब हो जाने की शिकायत की थी।
इस बीच भट्ठा मालिक की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे थे। थाने पर पुलिस कर्मियों ने सभी को लॉकअप में डालकर पट्टे से पीटा। आरोप है कि कैप्टन से 15 हजार रुपये भी ले लिए।
शनिवार को रिटायर्ड कैप्टन परिवार के अन्य पीड़ितों के साथ एसपी शिवहरी मीणा के पास पहुंचे, लेकिन वे दफ्तर में नहीं थे। एसपी ने बृहस्पतिवार को फरियादियों के लिए सीयूजी नंबर पर निदान पुलिस ऑपरेशन डोर स्टेप के नाम से ग्रुप बनाया है।

उस ग्रुप पर रिटायर्ड कैप्टन ने पुलिस की पिटाई से आई चोट, वीडियो और पूरे मामले की शिकायत करते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसओ कोतवाली देहात ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। आरोपियों का 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed