{"_id":"6aca7c0cff44128cb8051f94","slug":"police-and-administration-ramp-up-preparations-for-durga-idol-immersion-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-166958-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारियां तेज
Sat, 10 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिले के अधिकारियों ने मझुई नदी के विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।
जयसिंहपुर के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी विवेक राय ने अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील की उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता और क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा के साथ दोनों घाटों का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने विरमलपुर और लहौटा घाटों का जायजा लिया। दोनों जिलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। प्रशासन का लक्ष्य विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। संवाद
--
एसडीएम ने दुर्गा पूजा और दशहरा स्थलों का निरीक्षण किया
फोटो संख्या-26
बल्दीराय। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए एसडीएम प्रभात सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चक्कारीभीट, मिठनेपुर घाट और जंगलीनाथन स्थित रामलीला मैदान का जायजा लिया। एसडीएम प्रभात सिंह ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं, आयोजकों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देना है। अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था के पहलुओं पर चर्चा की। संवाद