फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pickup collides with tanker on Purvanchal Expressway, driver dies

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराई पिकअप, खलासी की मौत

Mon, 10 Jun 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with tanker on Purvanchal Expressway, driver dies
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर देहलीबाजार के निकट रविवार की भोर सब्जी लेकर आजमगढ़ जा रही पिकअप सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप सवार चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अयोध्या के कुमारगंज के पिठला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन



लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर सुबह करीब सवा पांच बजे एक पिकअप सब्जी लेकर आजमगढ़ जा रही थी। रास्ते में बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहलीबाजार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। इससे पिकअप के परखचे उड़ गए। पिकअप पर सवार खलासी अमित सिंह (27) व चालक शैलेश कुमार सिंह (26) निवासी मुझियाना थाना विनावर जिला बदायूं फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी होने पर यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंच गए। यूपीडा कर्मियों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस से कुमारगंज पिठला अस्पताल भेजवाया गया। ले जाते समय रास्ते में अमित सिंह की मौत हो गई, जबकि शैलेश कुमार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बल्दीराय थानाध्यक्ष रामविशाल सुमन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अखंडनगर के पास पलटा ट्रक, तीन घायल
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के अखंडनगर कस्बे के आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की भोर बाराबंकी से गाजीपुर के जंगीपुर जा रहा खरबूजा से लदा मिनी ट्रक टायर फटने से पलट गया। गाड़ी का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। ट्रक पर सवार संजय यादव (40) निवासी अहिया पुरवा जंगीपुर गाजीपुर, उमाशंकर यादव (55) निवासी राजाईपुर गाजीपुर व रविंद्र कुशवाहा (40) निवासी शिवपुर गाजीपुर घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से आजमगढ़ के पवई हॉस्पिटल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed