{"_id":"6b09c97a76e27711ca0efc4a","slug":"payment-for-sugarcane-supply-will-reach-farmers-accounts-within-72-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-170250-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गन्ना आपूर्ति के 72 घंटे में किसानों के खाते में पहुंचेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गन्ना आपूर्ति के 72 घंटे में किसानों के खाते में पहुंचेगा भुगतान
Fri, 27 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। गन्ना किसानों को इस बार आपूर्ति के लिए भुगतान का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विनीत उपाध्याय ने शुक्रवार को कटका और महादेवपुर सर्किल में आयोजित कृषक गोष्ठियों में 72 घंटे में गन्ना मूल्य भुगतान का भरोसा दिलाया।
शरदकालीन बोआई और चीनी मिल संचालन से पहले आयोजित गोष्ठियों में उन्होंने किसानों से जड़ और पत्ती रहित ताजा व साफ गन्ना मिल को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि चीनी की रिकवरी बेहतर होगी और किसानों के साथ मिल को भी लाभ मिलेगा। मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बोआई के लिए ट्रेंच विधि अपनाने की सलाह दी। फफूंदजनित रोगों से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा के प्रयोग तथा कार्बेंडाजिम से बीज शोधन के बाद बोआई करने को कहा। उन्होंने 05191 के स्थान पर 14201, 16202 और 15423 जैसी अगेती प्रजातियों की बोआई पर जोर दिया।
इस मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक शनि मोदनवाल, बसंत वर्मा, निदेशक अजय सिंह, धीरेंद्र सिंह के अलावा देवी प्रसाद तिवारी, राधेश्याम, अरविंद पटेल सहित कई किसान मौजूद रहे।