{"_id":"5f4d1c6a8ebc3e176b185884","slug":"panchayat-buildings-to-be-built-in-388-gram-panchayats-sultanpur-news-lko5377899167","type":"story","status":"publish","title_hn":"388 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
388 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे पंचायत भवन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की 388 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण होगा। पंचायत भवन निर्माण मनरेगा व ग्राम निधि से संयुक्त रूप से कराया जाएगा। पंचायत भवन के लिए इस बार अलग ग्रांट नहीं मिलने पर शासन ने इसका निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर जिले में आनन-फानन में कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
कोरोना संक्रमण काल में मजदूरों को रोजगार देने के लिए शासन ने इस पर बार ग्राम पंचायतों में मनरेगा व ग्राम निधि से पंचायत भवन के निर्माण का निर्णय लिया है। इसके पीछे पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रत्येक वर्ष जारी होने वाली अलग धनराशि का भी अभाव बताया जा रहा है।
शासन से पंचायत भवन के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं मिलने से इसका निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देश पर जिले में मनरेगा व ग्राम निधि से पंचायत भवन निर्माण के लिए 388 पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन के निर्देश पर ब्लॉकों से कार्ययोजना मिलने के बाद पंचायत भवनों की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। तकनीक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पंचायतराज विभाग के मुताबिक एक पंचायत भवन के निर्माण पर करीब12 लाख व कुछ का 19 लाख रुपये का खर्च का आ रहा है।
पंचायतराज विभाग के मुताबिक जिले में दो तरीके के पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों के पास ग्राम निधि की धनराशि पर्याप्त है वे 19 लाख की लागत से पंचायत भवन बनवा रही हैं, जबकि जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि की धनराशि कम है वहां 12 लाख का पंचायत भवन बन रहा है।
मनरेगा उपायुक्त विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। ग्राम निधि व मनरेगा से कार्य कराया जा रहा है।