फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   over rating of beer

बीयर की ओवररेटिंग पर 75 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 27 May 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
over rating of beer
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी सी. इंदुमती के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी विभाग की दुकानों पर हो रही ओवररेटिंग के खिलाफ अभियान चलाया है। शहर के लालडिग्गी मोहल्ले के वार्ड नं. 5 में स्थित बीयर के दुकानदार पर 10 रुपये अधिक लेकर ओवररेटिंग करने मामला पकड़ा गया है। इस पर जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर की ओर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए 75,000 रुपये का जुर्माना दुकानदार पर किया गया।
विज्ञापन

दुकानदार को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई कि ओवररेटिंग पाई गई तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि ओवररेटिंग के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जाए।
विज्ञापन

इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर स्विच ऑफ रहा। आबकारी इंस्पेक्टर सुरेशचंद्र मिश्र ने दुकानदार के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed