फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Organization of block level science seminar and competition

Sultanpur News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी व प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Organization of block level science seminar and competition
श्री विश्व नाथ इंटर कॉलेज कलान के विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में बोेलती छात्रा।
सुल्तानपुर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में बृहस्पतिवार को क्वांटम युग का आरम्भ, संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी व प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने किया। प्रतियोगिता में पंडित दीन दयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, तेंदुआकाजी के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर ब्लॉक नोडल अधिकारी बनाए गए थे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में श्री विश्वनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ.आत्मा प्रकाश पाठक, डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी और डॉ. महेंद्र प्रताप यादव शामिल रहे। इसके अलावा इंटर कॉलेज बारी सहिजन के प्रधानाचार्य देव नारायण यादव, तेंदुआ काजी इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुनील कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर दुबे, कमलेश कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह व जसवीर ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी, और लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ब्लॉक से कलान की छात्रा एकता चौहान प्रथम, बारी सहिजन की छात्रा अनिकेत सिंह व शिखा पाण्डेय द्वितीय, कलान की छात्रा आंचल यादव व बारी सहिजन की छात्रा अंकिता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed