{"_id":"64569f6331a81199910c5fd4","slug":"ordered-to-register-a-case-against-the-bullies-sultanpur-news-c-13-1-220609-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दबंगों के खिलाफ केस दर्ज करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दबंगों के खिलाफ केस दर्ज करने का दिया आदेश
Sun, 07 May 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जांच टीम के सामने 10 दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में एसपी ने शनिवार को एसओ मोतिगरपुर को फटकार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के विभारपुर गांव के लोगों ने कोटेदार की अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। मामले की जांच करने पांच सदस्यीय टीम 26 अप्रैल को गांव पहुंची थी। जांच टीम में तहसीलदार सदर अरविंद तिवारी, नायब दीपांकर, जयसिंहपुर, लंभुआ और कुड़वार के सप्लाई इंस्पेक्टर शामिल थे।
पंचायत भवन पर जांच टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थीं। आरोप है कि गांव के राम प्रताप दुबे, जीत बहादुर यादव, प्रेम शंकर, अशोक, अमरजीत एकजुट होकर लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और कोटेदार पूजा यादव, सत्येंद्र, रामफल की पिटाई की थी। जांच व घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
कोटेदार पूजा यादव ने मोतिगरपुर के एसओ राजकुमार वर्मा को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। शनिवार को पूजा यादव समेत अन्य लोग एसपी सोमेन बर्मा से मिलने पहुंचे और आपबीती सुनाई।
एसपी ने फोन पर एसओ को फटकार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एसओ मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा ने बताया कि एसपी का फोन आया था। जो आदेश दिए हैं, उसका पालन किया जाएगा।