{"_id":"69e129b978089df35a0c769d","slug":"one-months-time-deliver-water-to-every-household-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-154283-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक माह का वक्त.. सभी घरों में पानी पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक माह का वक्त.. सभी घरों में पानी पहुंचाएं
Thu, 16 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर के निर्माणाधीन उपनिबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। संवाद
- फोटो : जयसिंहपुर के निर्माणाधीन उपनिबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। संवाद
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के मिश्रौली गांव की बृहस्पतिवार को आयोजित चौपाल में मंडलायुक्त राजेश कुमार को हर जल योजना के तहत जलनिगम की कार्यदायी संस्था का कार्य सही नहीं मिला। घरों में पानी नहीं पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों से मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने जलनिगम के अधिशासी अभियंता को प्रत्येक घरों में पानी आपूर्ति के लिए एक माह का समय दिया है।
गांव में कराए गए विकास कार्यों व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची चौपाल में पढ़े जाने के बाद मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा। कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह बताए। कुछ लोगों की ओर से बताई गईं समस्याओं का निस्तारण करके ही लौटने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। अन्य समस्याओं के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया है। चौपाल में बाल विकास की लाभार्थी अमिता सोनी व रोली प्रजापति की कमिश्नर ने गोदभराई की। दोनों महिलाओं को डाल में सब्जी, फल व अन्य खाद्य सामाग्री भेंट की। कमिश्नर व डीएम ने गांव में पौधरोपण भी किया।
जयसिंहपुर में 2.28 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन उपनिबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब 85 फीसदी कार्य होने पर भी दरवाजे व खिड़कियों की फिनिशिंग सही नहीं मिलने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गोसाईगंज थाने में 8.19 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे टाइप बी के आवासों का निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित वादों के निस्तारण में आ रहीं दिक्कतों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
राजस्व वसूली पर जोर देते हुए घरौनी वितरण की जानकारी ली। इसके पहले पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में सुबह पहुंचने पर मंडलायुक्त राजेश कुमार का डीएम कुमार हर्ष, एसपी चारू निगम व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक कादीपुर राजेश गौतम के साथ बैठक की।