फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One killed, three injured in road accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in road accident
जयसिंहपुर। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अकोढ़ी चौराहे के पास कूरेभार-पीढ़ी मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के दलहूपुर निवासी मोहित (30) सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। अभी वह अकोढ़ी चौराहे के पास पहुंचा ही था कि कूरेभार की तरफ से आ रहे बाइक सवार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव निवासी सुभाष (26) से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुभाष, विपिन व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर कस्बेवासी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजवाया। क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed