{"_id":"5e121e878ebc3e87ea5071af","slug":"one-and-a-half-million-stolen-from-grocery-stores-after-breaking-lock-sultanpur-news-lko5014856152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर किराना स्टोर से डेढ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर किराना स्टोर से डेढ लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शालपुर चौराहे के पास शनिवार की रात चोरों ने एक किराना स्टोर को निशाना बनाया। दुकान के शटर पर लगा ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये कीमत के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कनकूपुर गांव निवासी अशफाक खां की क्षेत्र के शालपुर चौराहे के पास किराना स्टोर की दुकान है। शनिवार की रात अशफाक दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात चोर दुकान के शटर पर लगा ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये कीमत के सामान और 10 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी की सूचना उन्हें दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यवसायी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।