Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Officials and employees took an oath to the Constitution.

Sultanpur News: अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ

Fri, 27 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 27 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Officials and employees took an oath to the Constitution.
जिला न्यायालय परिसर में बच्चों को संविधान की जानकारी देते जज।-स्रोत विभाग
सुल्तानपुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट और विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संविधान की मूल भावना, दायित्वों और अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताया। यह प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता का अधिकार सुनिश्चित करता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और निष्ठा से कार्य करने को कहा। उन्होंने संविधान के आदर्शों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया भी इस मौके पर मौजूद रहीं। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया।
विज्ञापन


जनगणना और मतदाता अभियान
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। सभी को स्वयं और अपने परिवार की स्वगणना करने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की भी जानकारी दी। 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि पर मतदाता सूची तैयार होगी। महिलाओं और 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं को सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के कार्यक्रम
बसपा, सपा, कांग्रेस और भाजपा सहित राजनीतिक पार्टियों ने भी संविधान दिवस मनाया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित कर संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। आम आदमी पार्टी ने संविधान दिवस व 14वें स्थापना दिवस पर तिकोनिया पार्क में संगोष्ठी आयोजित की। इसमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के मूल्यों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान की रक्षा को कर्तव्य बताया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने कहा कि संविधान ने अधिकारों के साथ न्याय मांगने की ताकत दी है।

जिला न्यायालय परिसर में बच्चों को संविधान की जानकारी देते जज।-स्रोत विभाग

जिला न्यायालय परिसर में बच्चों को संविधान की जानकारी देते जज।-स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed